रायपुर-प्रदेश में इन दिनों नारी शक्ति संगठन की लोकप्रियता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है वैसे तो प्रदेश में महिलाओं को लेकर बहुत से संगठन तैयार किये गये है पर नारी शक्ति संगठन महिलाओं का एक ऐसा संघ है जो महिलाओं के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है वहीं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर महिला समूहों की बैठक लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षित करने और रोजगार दिलाने जुट गयी है। संगठन के द्वारा इन दिनों निशुल्क महिला शिक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जहां महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने निशुल्क स्पोकन इंग्लिश क्लासेस चलाई जा रही है ताकि महिलाएं भी पुरुषों से आगे बढ़कर प्रदेश और देश की उन्नति में भाग ले सकें।

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर का कहना है कि हमारा संगठन महिलाओ को मजबूत एवं शिक्षित बनाएगा साथ ही साथ उनके लिए रोजगार के अवसर तलाशेगा इसी उद्देश्य से हमने इस संगठन की नींव रखी है और लगातार प्रदेश के सभी जिलों का हम दौरा कर रहे हैं।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार