कोरिया। कोरबा लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे करीब आती जा रही है ठीक उसी तेज गति से क्षेत्रीय विधायक भईया लाल राजवाड़े का जमीनी जनसंपर्क अभियान चप्पे चप्पे में पूरे जोर सोर से अनवरत जारी है। अवगत करा दें की लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख 7 मई को सिर्फ एक सप्ताह का समय ही शेष रह गया है तो वहीं भईया लाल राजवाड़े द्वारा समूचे कोरिया जिले के सभी ग्राम और मोहल्लों का कई बार दौरा भी किया जा चुका है श्री राजवाड़े द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगभग क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम निपटाया जा चुका है साथ ही हर रोज सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं से मिलने और भाजपा को वोट करने के अपील का सिलसिला जारी है।
जिस तारतम्य में विधायक भईया लाल राजवाड़े द्वारा आज 29 मई को जन चौपाल के माध्यम से बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुधनिया कला पहुंचकर माताओं बहनों और देवतुल्य मतदाताओं से सुश्री सरोज पांडेय के पक्ष में वोट के लिए अपील किया और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया।
बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े के आज के जन चौपाल में 3.50 बजे ग्राम दुधनियाकला में जनसम्पर्क एवं जन चौपाल ,4:30 बजे ग्राम उरूमदुगा में कार्यक्रम , 5:20 बजे ग्राम जगदीशपुर जनसम्पर्क, साम 6 बजे ग्राम रकया जनसम्पर्क एवं कार्यकम,साम 6:30 बजे ग्राम मुरमा चौक में जनसम्पर्क कार्यकम,साम 7 बजे ग्राम अंगा में जनसम्पर्क एवं कार्यक्रम,साम रात्रि 8:40 बजे ग्राम पुटा में जनसम्पर्क एवं कार्यकम आयोजित होना सुनिश्चित रहा। कार्यक्रम में बूथ और मंडल स्तर के भाजपा कार्यकर्ता और महिला पुरुष मतदाता गण रहे शामिल।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर