The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

50 से अधिक शिक्षा के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा, परीक्षाएं रद्द, तलाशी जारी

Views: 723
Spread the love
Read Time:1 Minute, 8 Second

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और नोएडा के 50 से अधिक स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी दी गई। दिल्ली पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ते तलाशी शुरु कर दी है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बताया कि स्कूलों को खाली करवा लिया गया है। जिन स्कूलों में परीक्षाएं हो रही थीं, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है, उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की द्वारका और वसंत कुंज इकाई, पूर्वी मयूर विहार में मदर मैरी स्कूल, संस्कृति स्कूल, पुष्प विहार में एमिटी स्कूल और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में डीएवी स्कूल शामिल है। डीपीएस नोएडा को भी इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल आया है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed