The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलवामा जैसा आतंकी हमला, वायु सेना के वाहन पर फायरिंग, कई जवान घायल

Views: 567
Spread the love
Read Time:1 Minute, 25 Second

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने शनिवार शाम को एक वायु सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया है। बताया गया है कि पांच जवान घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, वायु सेना का एक वाहन सनाइ टाप गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे आतंकियों की तरफ से वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी गई।

हमला अचानक से किया गया। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। इस हमले की जानकारी मिलने के बाद सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेर लिया गया। बताया जा रहा है कि आतंकी जंगल की तरफ भाग गए हैं।

आतंकियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त टीमों को जंगल में लगाया गया है। ताकि आतंकियों को मार गिराया जा सके। फिलहाल अधिकारिक स्तर पर कोई बयानर जारी नहीं किया गया है। लेकिन बताया गया है कि पांच जवान घायल हुए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उधमपुर में एक वीडीजी पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed