कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के भेरोताल स्थित शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। चुनाव के एक दिन पहले चोरों ने दुकान से देशी और महंगे ब्रांड के अंग्रेजी शराब की पेटी लेकर फरार हो गए है। दुकान संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि सोमवार के तड़के सुबह चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चुनाव के मद्देनजर शराब दुकान को कलेक्टर के आदेश पर कल शाम बन्द कराया गया, जिसके बाद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा गार्ड शराब दुकान के बगल में सोया हुआ था। जब अचानक नींद खुली तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया।
इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान के सामने शटर का ताला टूटा मिला। वहीं देशी और महंगे ब्रांड के अंग्रेजी शराब की पेटियां गायब मिली है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार