The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

पीएससी घोटाला पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा खुलासा, बोले-कई आरोपी देश छोड़ रहे

Views: 699
Spread the love
Read Time:1 Minute, 0 Second

रायपुर। CG PSC scam: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में हुए पीएससी घोटाला को लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पीएससी घोटाले के कई आरोपी गायब हो गए हैं। कुछ के देश छोड़ने की खबरें भी मिलीं है।

 

चौधरी ने कहा कि पीएससी 21 में हुए घोटाले की सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच की अधिसूचना जारी कर दी है। सीबीआई जांच से कांग्रेस में भगदड़ मची हुई हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीजीपीएससी घोटाला मामले में ACB/EOW ने एफआईआर दर्ज की है। दर्ज एफआईआर में पूर्व IAS और तत्कालीन PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed