The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: किसने लगाया घर में आग…?, लोगों ने कहा घटना में सरपंच- उप सरपंच का हाथ देखें Video

Views: 1656
Spread the love
Read Time:1 Minute, 26 Second

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां शरारती तत्वों के द्वारा जिले के सकरी तहसील के ग्राम देवरी कला में आपराधिक तत्वों के द्वारा आगजनि की घटना को अंजाम दिया गया है।

शरारती तत्वों ने एक घर में आग लगाया है। जहां घर बुरी तरह से जलकर राख हो चुका हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

हमें सूत्रों के माध्यम से जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार पूरी घटना को अंजाम देने में उपसरपंच प्रवीण वस्त्रकर और सरपंच शत्रुघ्न वस्त्रकर का हाथ है। क्योंकि मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले उनके द्वारा वहां विवाद किया गया था।

गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा नाम नहीं लिखने पर बताया गया कि पूरी घटना को प्रवीण वस्त्रकर के द्वारा अंजाम दिए गया हैं व्यक्ति ने बताया कि प्रवीण वस्त्रकर गाली देते हुए और आग लगाते हुए वहां से गया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed