रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित रावाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान में लाखों रूपए की चोरी करने वाले चार कर्मचारियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी रकम बरामद कर ली है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान में प्लेसमेंट के माध्यम से आरोपी कृष्ण कुमार बंजारे 34 वर्ष निवासी ग्राम पंडा परसवानी, साहेब लाल बंजारे 38 वर्ष निवासी ग्राम कुर्मा, मनमोहन आडिल 25 वर्ष निवासी ग्राम मांढर एवं रोशन कन्नौजे 32 वर्ष निवासी ग्राम छेरकापुर को काम पर रखीं थी। जिसमें रोशन कन्नौजे मुख्य विक्रयकर्ता, कृष्ण कुमार बंजारे एवं साहेब लाल बंजारे विक्रेता के पद पर नियुक्त किये गये थे तथा मनमोहन आडिल शराब दुकान में गार्ड के रूप में काम करता था।

इस प्रकार उक्त चारों व्यक्ति एक राय होकर योजनाबध्द तरीके से शराब दुकान की बिक्री रकम को चोरी कर लिये। जिससे पुलिस के टीम ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की नगदी रकम 33,57,650 रूपये जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।







Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?