क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का लालच देकर दो लाख 40 हजार की धोखाधड़ी का मामला, जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी…
सरकंडा थाना अंतर्गत रहने वाली युवती को क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का लालच देकर दो लाख 40 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।सरकंडा के जबड़ापारा में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि 31 मई को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उन्हें गुगल मैप पर रिव्यू देकर रुपये कमाने का लालच दिया। युवती ने घर बैठे काम के रुपये मिलने की बात पर काम शुरू कर दिया। पहले उन्हें कुछ काम का पेमेंट मिला।

इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर आइडी बनाने के लिए कहा गया। पहले टास्क के लिए उन्हें एक हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। रुपये जमा करने पर उन्हें तीन सौ का मुनाफा हुआ।
इसके बाद उनसे सात हजार रुपये जमा कराए गए। रुपये जमा करते ही उनके एकाउंट को फ्रीज कर दिया गया। इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए रुपये की मांग की गई। एक बार रुपये मिलने के बाद जालसाजों की मांग बढ़ती गई। दो लाख 40 हजार रुपये लेने के बाद भी उनसे रुपये मांगे जा रहे थे।
तंग आकर युवती ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर