The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh: हमला करने पहुंचे नक्सलियों को जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब…कैम्प उड़ाने की साजिश नाकाम

Views: 255
Spread the love
Read Time:1 Minute, 11 Second

कैम्प उड़ाने की साजिश नाकाम, हमला करने पहुंचे नक्सलियों को जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

 

नारायणपुर :  एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने फिर सुरक्षाबलों के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने देशी बम दागे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लगातार BGL रॉकेट लांचर दागे हैं। हालांकि उनके इस हरकत से सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। सभी जवान सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोहकामेटा थाना इलाके का है। दरअसल, यहां जवानों ने कैंप लगाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला किया है। जिसके बाद जवानों ने भी हौसला दिखाते हुए एक्सचेंज फायर किया। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी वहां से भाग निकले। जिसके बाद सभी थाना कैंपो को अलर्ट कर दिया गया। SP प्रभात कुमार ने की हमले की पुष्टि.

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed