बलरामपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है। एनडीए गंठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। परिणाम से पहले बीजेपी समर्थक बीजेपी के जीत की कामना कर रहे थे। इसी बीच एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक की बीजेपी के प्रति ऐसी दीवानगी देखने को मिली जिसे देख हर कोई हैरान है।
दरअसल युवक ने बीजेपी की जीत पर अपनी उंगली काट कर काली मां को चढ़ा दी है। बलरामपुर जिले के डीपाडीह निवासी दुर्गेश पाण्डेय का कहना है कि काउंटिंग के दिन शुरुआती रुझान में बीजेपी को वह पिछड़ना देख सहम गए है। बीजेपी के हार के डर से युवक ने मन्नत मांगी थी कि यदि बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाती है तो वें अपनी उंगली काट कर काली मां को रक्त अर्पित करेंगे।
इधर बीजेपी की घटक दल एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है वहीं अब युवक ने भी मन्नत को पूरा किया है। बीजेपी की जीत पर दुर्गेश पाण्डेय ने अपने गांव के ही प्राचीन काली मंदिर में जाकर अपनी उंगली काटी और देवी मां को रक्त चढ़ाया है।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार