जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप के वारदात को अंजाम दिया है। वहीं आरोपियों की चंगुल से एक नाबालिग ने भागकर अपनी अस्मत बचाई और इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें 4 नाबालिग और 2 बालिग हैं।
बता दें कि दो नाबालिग लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होने हुई थी। इस दौरान दोनों को बहला फुसलाकर आरोपी जंगल लेकर गए। वहां 6 आरोपियों ने उनके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। तभी आरोपियों के चंगुल से भागकर एक नाबालिग ने अपनी इज्जत बचाई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।
जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है। वहीं इस वारदात में शामिल 4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार