Suicide: पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश, इस वजह से मौत को लगाया गले…
जशपुर। जिले से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ग्राम महनई में एक पहाड़ी कोरवा महिला का शव पेड़ से लटकी हुई मिली. स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी. मामला बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम महनई का है.

Suicide: जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम महनई में एक पहाड़ी कोरवा महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली. राहगीरों ने शव को फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक महिला काफी समय से बीमार थी और बीमारी से तंग आकर उसने होनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. मृतिका का नाम बिफनी बाई पति रूनवा राम बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.





Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार