रायपुर : आईटीआई में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पद हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग
रायपुर, 7 फरवरी 2024
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पद हेतु ऐसे अभ्यर्थी जिनका दस्तावेज सत्यापन 1 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, सड्डू में हुआ है एवं वे दस्तावेज सत्यापन एवं स्क्रूटनी उपरांत पात्र पाये गये हैं, ऐसे अभ्यर्थी 8 फरवरी 2024 को प्रातः से रात्रि 11ः59 बजे तक चिप्स के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर पदस्थापना हेतु संस्था का विकल्प भर सकते हैं।
इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को चिप्स द्वारा व्हाट्सअप/एसएमएस पर भी सूचना भेजी जा रही है। यदि कोई अभ्यर्थी विकल्प नहीं भरता है तो उपलब्ध विकल्पों में से उसे पोर्टल द्वारा रेन्डमली संस्था का आबंटन किया जायेगा। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर