The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG ब्रेकिंग: मेकाहारा अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड ने की खुदकुशी, ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर दे दी जान,पुलिस मौके पर…

Views: 777
Spread the love
Read Time:1 Minute, 7 Second

रायपुर 8 जून 2024 राजधानी रायपुर स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा से बड़ी खबर निकलकर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां अस्पताल में पदस्थ महिला सुरक्षा गार्ड ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के एक कमरे फांसी लगाकर खुदकुशी की है,महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है, जो कॉल मी सिक्युरिटी एजेंसी की सुरक्षा गार्ड थी,फिरहाल इस घटना के बाद से हड़कंप है।

महिला सुरक्षाकर्मी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये जांच का विषय है,इधर मामले की सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed