कोरिया। दिनांक 08.06.2024 दिन शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता जी के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला धौराटिकरा विकासखंड बैकुण्ठपुर का दौरा किया गया। जिसमें विद्यालय में प्रारंभिक स्तर पर हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया जिसमें शाला में रिपेयरिंग का कार्य, शाला भवन की लिपाई पोताई, साफ सफाई, शाला प्रबंधन समिति की बैठक, गणवेश, पाठ्य पुस्तक, न्योता भोजन का आयोजन, मध्यान भोजन की तैयारी, साल के वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा, 2023 2-4 में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के संबंध में कार्य योजना तैयार करना, शाला की आवश्यकताओं का आकलन करना एवं स्थानीय स्तर पर संसाधन उपलब्ध कराना, गणमान्य नागरिकों से अनुरूप प्रिंट रिच माहौल तैयार करना, शाला में बाल मनोविज्ञान के अनुरूप शाला में प्रिंट रिच माहौल तैयार करना, शाला त्यागी व अप्रवेशी बच्चों की संख्या 0 करना, वृक्षारोपण एवं आवश्यक अन्य बिंदुओं जाँच किया गया। जिसमे शाला के प्रधान पाठक अली सर ने बताया कि लगभग लगभग तैयारी पूर्ण कर ली गई है औऱ बाकी बची हुई तैयारी शाला प्रारंभ होने से पूर्व कर ली जावेगी। जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा उपरोक्त तैयारियों को देखकर संतोष व्यक्त किया गया।
कोरिया जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा स्कूलों के खुलने के पुर्व किया गया निरिक्षण, कहा बच्चों को ज़रा सी भी समस्या ना हो इसका सम्पूर्ण ख्याल रखें विद्यालय प्रबंधन

Views: 675
Read Time:2 Minute, 6 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर