The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

तोखन साहू बन सकते हैं मोदी कैबिनेट में मंत्री, बिलासपुर से जीता है पहली बार लोकसभा का चुनाव

Views: 711
Spread the love
Read Time:2 Minute, 32 Second

रायपुर 9 जून 2024। छत्तीसगढ़ से तोखन साहू केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। खबर है कि मंत्री पद की शपथ के लिए उन्हें फोन भी आ गया है। तोखन साहू ने बिलासपुर से चुनाव जीता है। पहली बार संसद में चुनकर पहुंचे तोखन साहू ने बिलासपुर सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र यादव को हराया है। पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल को मंत्री पद दिये जाने की अटकलें लग रही थी, लेकिन अब तोखन साहू को लेकर बड़ी खबर आयी है। तोखन साहू अभी दिल्ली में ही हैं।

 

 

 

तोखन साहू फिलहाल किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। लोकसभा चुनाव में बिलासपुर से तोखन साहू ने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। उन्होंने देवेंद्र यादव पर 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में तोखन साहू को 7 लाख 24 हजार 937 और देवेंद्र यादव को5 लाख 60 हजार 379 वोट मिला। वहीं बसपा के अश्वनी रजक को 13 हजार 222 वोट मिले. इससे पहले वह बिलासपुर की लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुके है।

जानिये कौन हैं तोखन साहू
नाम – तोखन साहू
पिता का नाम – बलदाऊ प्रसाद साहू
जन्मतिथि – 15 अक्टूबर 1969
पत्नी का नाम – लीलावती साहू
पत्नी की जन्मतिथि – 16 अप्रैल 1975
संतान – एक पुत्र, एक पुत्री
शैक्षणिक योग्यता- एमकॉम
स्थायी पता – ग्राम डिंडौरी, पोस्ट-छटन, तहसील-लोरमी, व्हाया –मुंगेली, जिला मुंगेली
स्थानीय पता – ई-13, शांति नगर, रायपुर
मोबाइल- 98935-93068
अभिरुचि – किताबें पढ़ना
विधानसभा चुनाव- 2013 में पहली विधानसभा चुनाव जीते
2014-15 में सदस्य, महिला एवं बालकों के कल्याण संबंधि समिति, सदस्य, प्रत्यायुक्त विधान समिति
2015 – संसदीय सचिव छत्तीसगढ़

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed