एमसीबी। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन दिवस पर राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव एवम राज्य सचिव कैलाश सोनी भारत स्काउट्स एवम गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 7 जून 2024 को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवम विकास खण्ड में एक साथ वृहद वृक्षारोपण पर्यावरण सुरक्षा ,संरक्षण को ध्यान में रख आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी जिला एम सी बी पदेन जिला आयुक्त स्काउट अजय मिश्रा के आदेशानुसार जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन शैलेन्द्र कुमार मिश्रा सहायक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट के नेतृत्व में जगन्नाथ मंदिर चित्ताझोर पोड़ी के तलहटी में स्थित मुक्तांगन परिसर में बड़े संख्या में स्काउट्स-गाइड्स तथा लीडर्स ने छायादार, फलदार पौधों का एक साथ रोपण किया। इस अवसर में प्रमुख रूप से सुनील कुमार पार्षद, चन्ना राव आजीवन सदस्य स्काउट, प्रवासी गौड़ आजीवन सदस्य स्काउट, समाज सेवी अब्दुल रशीद, राहुल सिंह, सुरेश प्रसाद, नगर निगम चिरमिरी कार्यालय से श्याम देशपांडे, संकुल समन्वयक किशोर ओझा एवम सीनियर रोवर मोहम्मद सैफ ने एक एक पेड़ लगाकर एवम सभी पौधों के रक्षा करने का आश्वासन देते हुए प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को निभाये। बंजर धरती करे पुकार ,वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार के गगनभेदी नारो के साथ तथा स्काउटिंग नियमानुसार स्काउट गाइड प्रकृति प्रेमी होते है। नियम परिपालन करते हुए श्रीमती जेरमिना एक्का सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड सरगुजा संभाग,दान बहादुर सिंह,सोनम कश्यप जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवम गाइड,शान्तनु कुर्रे जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट,स्काउट मास्टर के प्रफुल्ल रेड्डी,जीवन राम टोप्पो,वंशगोपाल, संतोष यादव,कमलेश कुमार,गाइड कैप्टन अंजू महंत,एग्नेश आनंद दास,ममता ,दीपा मरावी तथा स्काउट गाइड्स ने आम ,अमरूद,कटहल,अशोक,आंवला,बेल,करंज,पीपल,इमली,जामुन,गुलमोहर के पौधों को व्यवस्थित रूप से रोपित किये।इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की सफलता में नगर निगम चिरमिरी तथा नर्सरी लाई का सहयोग प्राप्त हुआ।
स्काउट गाइड्स ने किया वृहद वृक्षारोपण, जगन्नाथ मंदिर चित्ताझोर पोड़ी के तलहटी में स्थित मुक्तांगन परिसर में बड़े संख्या में किया गया वृक्षारोपण

Views: 829
Read Time:3 Minute, 20 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर