बालोद 24 जुलाई 2024।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है,बताया जा रहा है कि यहां बीते कल यानी 23 जुलाई मंगलवार को आंगन बाड़ी गए तीन वर्ष का मासूम बच्चा नैतिक सिन्हा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लापरवाही के चलते नाले में बह गया था,जिसका आज गांव तीन किलोमीटर झाड़ियों में फसा हुआ शव मिला है, जिसके बाद परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है, वहीं पुरे गांव में मातम पसर गया है, इधर मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना इलाके के भेंडी गांव की बताई जा रही है… जहां तीन साल का मासूम बच्चा नैतिक सिन्हा बीते कल यानी मंगलवार को आंगनबाड़ी गया हुआ था,जहां से वो दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे अचानक गायब हो गया,जिसके बाद बच्चे की आसपास में तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया, बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी में पहुंचे अन्य बच्चों में एक बच्चे ने बताया कि मासूम नैतिक पास के नाले में पानी के तेज बहाव में बह गया है।

जिसके बाद पुलिस सहित नगर सेनानी और राजस्व विभाग की टीम लगातार मासूम नैतिक की तलाश कर रही थी, बताया जा रहा है कि वहीं मौके पर दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई थी,जो लगातार बच्चे की तलाश कर रही थी, इस दौरान मासूम बच्चे का शव आज तकरीबन बीस घंटे बाद गांव से तीन किलोमीटर दूरी पर झाड़ियों में फंसा हुआ मिला है।

इस पूरे मामले में जांच के लिए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम डौंडीलोहारा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है, और आदेश जारी होने के तीन दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है, जिसमें एसडीओपी डौंडीलोहारा, जिला महिला एवम बाल विकास आधिकारी जिला बालोद और सचिव ग्राम पंचायत भेड़ी शामिल है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?