बिलासपुर : जिले के पुलिस अधीक्षक (SP BILASPUR) ने सख्त रूप से अवैध कबाड़ियों के खिलाफ सभी थाना प्रभारीयो को कार्यवाही करने का निर्देश दिया था वही सभी विवादित कबाड़ियों का रिकॉर्ड एकत्र करने का निर्देश दिया था. शहर से लगे कबाडियों पर कार्यवाही करने और उनका रिकॉर्ड जाँच करने कहा गया था इसके बावजूद शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध और अपराधियक व्यक्तियों के द्वारा कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा है.
विवादित गतौरी के कबाड़ी को संरक्षण …कोनी समेत अन्य थाने में है शिकायत… फिर किसका संरक्षण..?
इसमें गतौरी के विवादित कबाड़ी का ढाबे में मारपीट का मामला समेत अन्य मामलों में रहने के बावजूद कबाड़ का व्यवसाय जोरों पर कोनी थाने की मेहरबानी से चल रहा है इसमें ग्राम वासियों ने उक्त कबाड़ी को स्पस्ट रूप से बंद करने के लिए बोल दिया गया था ,हालांकि उक्त कबाड़ी ने लोगों से ऐलानिया बोल रहा है कि मेरा पूरा सेटिंग पुलिस से है सबका महीना बंधा हुआ है ,मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है ,जानकारी यह भी मिली है कि सीपत समेत अन्य थाने में इसका पुलिस रिपोर्ट है ,लोगों का यह भी कहना है कि कबाड़ी के द्वारा अवैध सामान धड़ल्ले से खरीदा जाता हैं ,वही जानकारी यह भी मिला है कि इसका कोई पार्टनर भी हैं उसका भी कई आपराधिक मामले थानों में है

गतौरी के ग्रामीणों ने बताया है कि इस कबाड़ी के द्वारा छोटे छोटे बच्चों से कबाड़ खरीदा एवं संकलन कराया जाता हैं ,ऐसे में देखना होगा कि इस विवादित कबाड़ी के खिलाफ जिले के बड़े अधिकारियों की नजर कब तक जाती है ।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर