दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की ख़ुदकुशी, पति और भाभी गिरफ्तार
कोंडागांव The YWN News : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने तालाब में कूदकर जान दे दी। मामले में आरोपी पति और भाभी को गिरफ्तार किया गया है। नवविवाहिता के जेठ ने थाने आकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
31 जुलाई को मोहलई के रहने वाले हेमचंद बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके छोटे भाई विमल बघेल की पत्नी मनीषा बघेल रात 1:30 बजे पेट दर्द की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं आई। आस-पास खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सुबह लगभग 04:30 बजे के करीब मनीषा बघेल का शव घर के पीछे स्थित तालाब में तैरता हुआ दिखा। मनीषा बघेल का विवाह 3 महीने पहले ही हुआ था। जांच के दौरान मृतका मनीषा बघेल के परिजनों ने बताया कि विवाह के कुछ दिन बाद ही मनीषा के ससुराल में उसके पति विमल बघेल और भाभी ललीता बघेल लगातार खाना बनाने नहीं आना, साड़ी कपड़ा पहनना नहीं आना, दहेज में सामान कम लेकर और खराब सामान लेकर आने की बात कहकर परेशान कर रहे थे।

नवविवाहिता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस संबंध में पारिवारिक बैठक भी बुलाई गई। लेकिन उनके व्यवहार में कोई भी बदलाव नहीं हुआ। जांच में पुलिस ने पाया कि ससुराल पक्ष की ओर से नवविवाहिता को परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में पति और भाभी को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में काम करने के लिए योग्य युवक-युवतियों की आवश्यकता है संपर्क करें – 7999930547





Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!