बारिश बनी आफत; भरभराकर गिरी घर की दीवार, हादसे में पति पत्नी की मौत, बच्चा घायल..
गौरेला पेंड्रा मरवाही समाचार GPM : जिले में बीते दो दिनों से लागातार बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से अब हादसों के मामले सामने आने लगे हैं। पेंड्रा थाना क्षेत्र में तेज बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिर गई। इस घटना में मकान में सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई है। वही 8 साल का बच्चा घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार, घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाटबहरा के आश्रित ग्राम रामगढ़ की है। जहां दिनेश वाकरे (45) मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार रात को वह अपनी पत्नी शारदा बाई (35) और 8 वर्षीय बच्चे जय कुमार के साथ कच्चे घर में सो रहे थे। बारिश से रविवार की सुबह करीब चार बजे घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वही बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया।

बच्चे की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाने में जुट गए। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे शवों को मलबे से बाहर निकाले। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर