CG में पकड़ाया लाखों का गांजा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…
Balrampur News : बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़-उत्तप्रदेश बार्डर पर कार से 32 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 4.80 लाख रुपये आंकी गई है। कार सवार तीनों युवक कानपुर के हैं। वे बिलासपुर की ओर से गांजा लेकर पहुंचे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित धनवार बार्डर पर वाहनों की जांच के दौरान टाटा पंच क्रमांक यूपी 77 एएम 4911 की जांच की गई तो कार की डिक्की में संदिग्ध बोरा मिला।

बोरों को खोलकर देखा गया तो गांजे के पैकेट भरे मिले। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को हिरासत में लिया। बंसतपुर थाना प्रभारी बसंत सिंह ने बताया कि कार सवार युवकों ने बताया कि वे बिलासपुर से गांजा लेकर वाराणसी, यूपी जा रहे थे। वाराणसी में गांजे की काफी मांग है। इसके कारण तस्कर छत्तीसगढ़ के रास्ते से गांजा लेकर यूपी जाते हैं।
आरोपियों में शम्मी कपूर 18, नरेंद्र सिंह 24 एवं धमेंद्र सिंह 20, तीनों निवासी कानपुर शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर