आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रविवार की सुबह कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी थी। इसी दौरान धुआं निकला और 3 AC कोच से आग भड़क गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
BREAKING NEWS : कोरबा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग… देखें Video
कोरबा से चलकर तिरुमला जा रही कोरबा विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में रविवार की सुबह आग लग गई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. हालांकि ट्रेन की तीन बोगियों समेत इसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रविवार की सुबह यह बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां कोरबा से चलकर आई कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के तीन एसी कोच में आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि तीनों कोच से निकलने वाली आग की लपटें आसमान छूने लगी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत टीम ने बड़ी मुश्किल से सभी यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला है.

इस घटना में किसी जन हानि की सूचना नहीं है, लेकिन तीनों कोच समेत इसमें रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
LPG Booking Rules में बड़ा बदलाव, ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत; अब इतने दिन में बुक होगा सिलेंडर
ICC T20 World Cup 2026 Final: भारत ने फाइनल में बनाए 255 रन, सैमसन और किशन की तूफानी बल्लेबाजी…न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का लक्ष्य