The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Korba Chhattisgarh श्रमिक संगठन एटक के नेता पर अज्ञात युवकों ने किया जानलेवा हमला, घटना को अंजाम दे मौके से फरार

Views: 1068
Spread the love
Read Time:1 Minute, 15 Second

श्रमिक संगठन एटक के नेता पर अज्ञात युवकों ने किया जानलेवा हमला, घटना को अंजाम दे मौके से फरार

  Korba Chhattisgarh : जिले के दीपका थाना अंतर्गत सोमवारी बाजार के पास देर रात करीब 10 बजे श्रमिक संगठन एटक के नेता मनमीत पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

मनमीत के साथ अज्ञात युवकों ने रॉड, लाठी, डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले से गंभीर श्रमिक नेता को अस्पताल दाखिल कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि पहले हमलावरों ने सिर पर रॉड से वार किया उसके बाद सीने में दोबारा हमला किया , घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

इधर घटना की जानकारी फैलते ही लोग अस्पताल पहुंचने लगे। श्रमिक नेता पर हमला किन कारणों से हुआ है, वो लोग कौन हैं, पुलिस इन सबकी जांच कर रही है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed