The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

भालू के हमले से घायल ग्रामीण को संजीवनी पुलिस विभाग के कर्मियों ने चारपाई पर लिटाकर पहुंचाया अस्पताल

Views: 655
Spread the love
Read Time:1 Minute, 41 Second

भालू के हमले से घायल ग्रामीण को संजीवनी पुलिस विभाग के कर्मियों ने चारपाई पर लिटाकर पहुंचाया अस्पताल

कोरबा : करतला के जंगल में जलाऊ लकड़ी बटोरने गए तीन ग्रामीणों पर भालूओ ने हमला कर दिया। एक ग्रामीण बुरी तरह से घायल है ग दो की मामूली जख्मी हो गुए है जिन्हें 108 और डायल 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुचाया है जहां उनका उपचार जारी है। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार घटना करतला जंगल की है।

रविवार को नैहर यादव (55) निवासी करतला, चैततराम यादव (52) व बीपत श्रीवास (37) ने करतला जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे, उनका सामना दो भालूओ से हो गया। और उनपर हमला कर घायल कर दिया।नैहर यादव को भालुओ ने सिर हाथ और पैर को नोच डाला है।

घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी 108 और डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुची और संजीवनी 108 चालक प्रेम शंकर ईएमटी राजकिशोर ,112 चालक अजय श्रीवास और आरक्षक राजेंद्र गवेल ने बड़ी सूझबूझ से दिखाई, क्योकि एम्बुलेंस जंगल अंदर नही जा सकता था। वाहन जंगल में नहीं जा सकता था दो किलोमीटर चारपाई से ढोकर वाहन तक लाया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed