The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : 10 लाख रूपये कि चोरियो का हुआ खुलासा..एक महिला कबाडी सहित 7 लोगो को किया गया गिरफ्तार

एक महिला कबाडी सहित 7 लोगो को किया गया गिरफ़्तार

Views: 1079
Spread the love
Read Time:2 Minute, 2 Second
एक महिला कबाडी सहित 7 लोगो को किया गया गिरफ़्तार

बिलासपुर समाचार : सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के 8 मामलों का खुलासा करते हुए प्रकरण में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से चार खरीददार है. पकड़े गए चोर जनवरी 2024 से अगस्त 2024 के बीच घर, गोदाम मंदिर और सुन स्थान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. मामले में करीब 10लाख रुपए का सामान पुलिस ने बरामद किया है.

बीते 7 महीनो में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ अलग अलग चोरी के मामले मे पुलिस ने तीन चोर और चार खरीदारों मे शामिल एक महिला खरीदार को गिरफ्तार किया है.पकड़े गए आरोपियों में तिफरा निवासी वीरेंद्र चौहान, चिंगराजपारा निवास पवन साहू और रोहित तिवारी शामिल है.

तीनों चोरों ने अमेरी निवासी सुरेंद्र कोसले, मिनी बस्ती निवासी रेशमा कुर्रे, लोधिपारा निवासी लक्ष्मण वर्मा और मंगला निवासी अंकित अग्रवाल को चोरी का सामान बेचा था . इनके पास से करीब नौ लाख रुपए का सामान पुलिस ने जप्त किया है.

 

CG News : 10 लाख रूपये कि चोरियो का हुआ खुलासा..एक महिला कबाडी सहित 7 लोगो को किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में काम करने के लिए योग्य युवक-युवतियों की आवश्यकता है संपर्क करें – 7999930547

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed