The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से ज्यादा लोग थे सवार.. Video

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

Views: 1119
Spread the love
Read Time:1 Minute, 5 Second

 

कबीरधाम (कवर्धा) :  जिले में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की पिकअप में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

घटनास्थल पर लोगों में चीख पुकार मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे, जो भोरमदेव मंदिर के दर्शन करके सरोधा बांध घूमने जा रहे थे. पिकअप में सवार लोग बेमेतरा जिले के ग्राम किरकी के रहने वाले हैं. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed