मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की है। श्री जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ की जनसुविधाएँ से जुड़ी माँगो पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री को चिरमिरी नागपुर हाल्ट नवीन रेल लाइन निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश की राशि प्रदान करने की जानकारी प्रदान की और जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने की बात कही।
इस दौरान श्री जायसवाल ने बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन नम्बर 18257-18258 जो कई दशकों से बिना विस्तार हुए संचालित है को दुर्ग जंक्शन या गोंदिया जंक्शन तक विस्तार किए जाने की मांग रखी है। वर्तमान में नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ के लोगो को राजधानी तक पहुचने के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस ट्रेन के दुर्ग तक जाने से राजधानी तक सीधी पहुंच मिलेगी। इसी तरह से एक अन्य मांग में स्वास्थ्य मंत्री ने शहडोल-नागपुर जंक्शन-शहडोल ट्रेन नंबर 11201-11202 को चिरमिरी से संचालित किए जाने की मांग की है। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को कटनी,जबलपुर और नागपुर से सीधे आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया है की सभी मांगो पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा ।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर