The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Mungeli news डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह..रिमझिम बारिश के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

Views: 610
Spread the love
Read Time:7 Minute, 20 Second

*जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह

विधायक मोहले ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

जिले के नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

 

मुंगेली : जिले में आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रातः 09 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि मोहले ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।

मुख्य अतिथि ने कलेक्टर राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल के साथ शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास एवं खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को उन्मुक्त आसमान की ओर छोड़े। सशस्त्र गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड कमांडर रक्षित कमांडर नरगिस तिग्गा एवं परेड उप कमांडर दीपक तिवारी के नेतृत्व में 12 प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। वहीं 11 स्कूलों के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से पीटी का प्रदर्शन किया गया।

Chhattisgarh News स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य बाईक रैली…

मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

     समारोह में विधायक मोहले ने जिले के वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद धनंजय सिंह, छत्रधारी जांगड़े, आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप के परिवारजनों को शाल और श्रीफल प्रदान किया और कुशलक्षेम पूछा।

रिमझिम बारिश के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

          स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय मुख्य समारोह में रिमझिम बारिश के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मुंगेली, रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल और कस्तूरबा गांधी स्कूल मुंगेली के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत व छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी।

 

मुख्य अतिथि ने पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया 11-11 हजार रूपए..

       मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल मुंगेली को द्वितीय स्थान और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। उन्होंने चारों स्कूलों को पुरस्कार स्वरूप 11-11 हजार रूपए नगद प्रदान किया। साथ ही सामूहिक पीटी प्रदर्शन के लिए शालेय छात्र-छात्राओं को रूप से 11 हजार रूपए नगद प्रदान किया।

इसी तरह परेड में बेहतर प्रदर्शन करने पर सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल-3 को प्रथम, जिला पुलिस बल-1 को द्वितीय पुरस्कार और जिला नगर सेना को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। जूनियर वर्ग में स्काउट गाइड अजजा क्रीड़ा परिसर मुंगेली को प्रथम, एनसीसी बी. आर. साव. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालक-बालिका वर्ग को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

समारोह में 115 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

       मुख्य अतिथि मोहले ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने 40 विभाग के 115 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार अजगल्ले, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य अम्बालिका साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर, लोरमी एसडीएम जी. एल. यादव, संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में जिले के नागरिक मौजूद रहे। जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी और महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक विभा मसीह ने मंच का संचालन किया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed