15 दिन में पैसे डबल, कुछ लोगों को दिए भी… फिर सैकड़ों लोगों के करोड़ों लेकर फरार हो गई चिटफंड कंपनी..
यूपी के उन्नाव में चिटफंड कंपनी (Chit fund company) बनाकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. यहां आरोपियों ने लोगों को 15 दिन में पैसे डबल करने का लालच दिया था. इसके बाद कुछ दिन तक कुछ लोगों को पैसे दिए. जब इस ऑफर के लालच में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने पैसे लगा दिए तो करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार हो गई.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) में 15 दिन में पैसे डबल करने का झांसा देकर चिटफंड कंपनी (Chit fund company) करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई. कंपनी ने किसी के पैसे हफ्तेभर में तो किसी के 10 दिन में डबल करने का लालच दिया था. ये लोग शेयर ट्रेडिंग और चिटफंड के नाम से कंपनी चला रहे थे. ठगी के शिकार हुए लोगों ने महीनों ऑफिस के चक्कर लगाए, लेकिन पैसे नहीं मिले. इसके बाद कंपनी संचालक के घर पर जाकर हंगामा किया.

जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में अरबाज इंटरप्राइजेज के नाम से चिटफंड कंपनी चल रही थी. कंपनी संचालक ने किसी को 15 दिन में तो किसी को 10 दिन तो किसी को एक हफ्ते में पैसे डबल करने का झांसा दिया था. कंपनी वालों ने कुछ दिन तक तो कुछ लोगों को पैसे दिए, लेकिन जब जमा करने वालों को विश्वास हो गया तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों की जमा पूंजी भी लगवा दी.






Average Rating
More Stories
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
Bilaspur : धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स को सख्त निर्देश