एमसीबी। जैसा की 21 अगस्त को एसटी एससी के आरक्षण को लेकर भारत बंद पूरे देश में रहा है जिसका असर एमसीबी जिला के खड़गवां चिरमिरी में भी दिखाई दिया यहां पर मूल निवासी संघ,सूर्यवंशी महासभा,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी,कर्मचारी संघ,सर्व आदिवासी समाज,ओबीसी महासभा, कोया पुनेन्न संघ, गोंडवाना युवा मोर्चा,रविदास समाज संघ चिरमिरी,gsu,एवम् अल्पसंख्यक समाज ,के आह्वान में सुबह से ही खड़गवां ब्लॉक कार्यालय के समीप ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्ग,सरपंच, सचिव,सहित आम नागरिक भी इकट्ठा होने लगे थे सर्व प्रथम समाज के मुख्य अतिथि के द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी एवम् गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के छाया चित्र में माल्यार्पण एवं हल्दी चावल का टीका कर आंदोलन का प्रारंभ किया गया , समाज के मुख्य वक्ताओं द्वारा आरक्षण के विषय पर जानकारी साझा की तत्पश्चात बड़ी संख्या में प्रदर्शन करियों द्वारा जनपद कार्यालय , एसडीएम कार्यालय को आज कार्य न करने हेतु निवेदन किया गया उसके बाद सभी व्यापारियों से भी आंदोलन को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग करने के लिए अनुरोध किया गया क्षेत्र के सभी व्यापारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ अधिकांश व्यापारी स्वेक्षा से अपना व्यापार बंद करने हेतु सहयोग दिए तत्पश्चात पूरा जुलूस चिरमिरी की ओर प्रस्थान किया चिरमिरी में सोनावनी नाका में चिरमिरी के एसटी, एससी समाज के द्वारा बड़ी संख्या में माताओं बहनों के साथ आम जन शामिल हुए वहां से जुलूस डोमनहिल, गोदरी पारा,बड़ा बाजार, हल्दीबाड़ी, पोंडी होते हुए मनेंद्रगढ़ पहुंचा जहां पर हजारों की संख्या के साथ मिलकर मनेद्रगढ जिला कार्यालय भारी बारिश के बाद भी पैदल यात्रा करते हुए कलेक्टर महोदय को राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।
आज के लिए आंदोलन में समाज प्रमुख डी पी सिंह जी शिक्षक, मनेंद्रगढ़ विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे शेख इस्माइल, सूर्यवंशी महासभा से जिला अध्यक्ष शिव नारायण कुर्रे जी, गोंडवाना युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक मरावी, सुशील कुर्रे, अजय कमरों, चतुर्वेदी जी,अधिवक्ता सूर्य प्रताप एवम् अन्य अतिथिगड खड़गवां में मौजूद रहे।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर