एमसीबी। मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को कलेक्टर एवं जिला शिक्षाधिकारी के माध्यम से पत्र प्रेषित कर युक्तियुक्तकरण, ऑनलाइन अवकाश नियम में संशोधन करने व शिक्षक एलबी संवर्ग के मुख्य मांगों को लेकर पत्र प्रेषित किया है। पत्र में युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक के पदों पर पहले पदोन्नति किए जाने के लिए कहा गया है।इसके साथ ही स्कूलों में 1 प्रधानपाठक व 4 शिक्षक का सेटअप स्वीकृत किए जाने की मांग की गई है। प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में न्यूनतम शिक्षक संख्या घटाया गया है, इससे इन शालाओं के शिक्षण स्तर में गिरावट आएगी। ऑनलाइन अवकाश के विषय में पत्र में कहा गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एजुपोर्टल में ऑनलाइन अवकाश के संबंध में नियम बनाया गया है, वह विसंगतिपूर्ण है जिसमें सुधार किए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा पूर्व सेवा की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सही वेतन का निर्धारण, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण, पुरानी पेंशन निर्धारित किए जाने एवं कुल 20 वर्ष की पूर्ण सेवा में पुरानी पेंशन प्रदान किए जाने की मांग की गई है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला संयोजक सुरेश कुमार नेताम, जिला संयोजक पवन दुबे जिला संयोजक नित्यानंद द्विवेदी जिला संयोजक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिनांक 22/08/2024 को जिला एमसीबी में जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी और जिला कलेक्टर एमसीबी को विसंगति युक्त युक्तियुक्तकरण के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर शिक्षक संघ ने कहा- यह दोषपूर्ण, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर एमसीबी को दिया ज्ञापन

Views: 788
Read Time:2 Minute, 40 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर