गांजा तस्करी के विरुद्ध बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफतार 3,10,600 रुपये की सम्पत्ति जप्त….
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में थाना पुरूर की टीम को एक व्यक्ति द्वारा कार में गांजा मलकानगिरी (उड़ीसा), कोण्डागांव की ओर से रायपुर लाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस द्वारा मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान उक्त संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए पुलिस ने देखा कि संदिग्ध कार एक पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई है।

पूछताछ में उक्त कार सवार ने अपना नाम सहदेब कर, ओड़िशा निवासी बताया। तलाशी लेने पर वाहन में अलग अलग जगहों से कुल 12 पैकेट गांजा (21 किलो) किमती 2,10,000/रू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन किमती 1,00,000/रू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर