बीजापुर 26 अगस्त 2024। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ से लौटते ही माओवादियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। बीजापुर जिला में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक युवक की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार को भैरमगढ़ के जैगूर के जंगल की बतायी जा रही है। युवक की हत्या के बाद लाश को गांव के पास फेक दिया गया। आज सुबह गांव के पास युवक का लहूलुहान शव मिलने से गांव में दहशत व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात जांगला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों नक्सलियों ने सीतु मंडावी नामक को अगवा कर बंधक बना लिया था। बताया जा रहा है कि सीतु मंडावी पर 2021 से पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप था। नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप पकड़े गये युवक को सजा सुनाने के लिए जैगूर के जंगल में जन अदालत लगाया गया। जहां ग्रामीणों के बीच सीतु मंडावी को मौत की सजा सुनाते हुए उसकी हत्या कर दी।
पुलिस मुखबिरी के शक में हुए हत्या के बाद नक्सलियों ने पर्चा जारी कर बकायदा इस हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। पर्चा में नक्सलियों ने बताया है कि सीतु मंडावी की हत्या उनके द्वारा मुखबिरी करने के आरोप में किये जाने की बात का उल्लेख किया है। भैरमगढ़ के एसडीओपी तारेश साहू ने बताया कि यह घटना जांगला थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो गई है। घटनास्थल काफी दुर्गम इलाके में स्थित है, इसलिए घटना की पूरी जानकारी पार्टी के लौटने के बाद कराई जाएगी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन से लगातार माओवादी सुरक्षा बल से मात खा रहे है। ऐेसे में नक्सली अब अपना अस्तित्व बचाने के लिए टारगेट किलिंग पर उतर आए हैं। इस वर्ष जनवरी माह से लेकर अब तक नक्सलियों ने 18 ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उनकी हत्या की है। यहीं नही माओवादियों ने ग्रामीणों के बीच अपनी दहशत कायम रखने के लिए स्कूली छात्र तक को मारने से भी पीछे नही रहे। फिलहाल इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली