Mamata Banerjee: कोलकाता: भाजपा के बंद पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बाहरी लोग राज्य में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग भी बाहर से बंगाल में आकर रह रहे हैं, उन्हें बंगाल से प्यार करना चाहिए। बंगाल के लोग उन्हें स्वीकार करेंगे, लेकिन अगर वे बंगाल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें जवाब मिलेगा।”
Mamata Banerjee: कोलकाता में हुए रेप और मर्डर कांड के बाद सीएम ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, ममता बनर्जी ने फिर से ‘बाहरी कार्ड’ खेला, जैसा कि उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान किया था। उन्होंने भाजपा के बंद पर आरोप लगाया कि बाहरी तत्व राज्य में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। ममता ने कहा, “अगर आप भाजपा के साथ मिलकर पुलिस को पीटते हैं, तो फिर कोई भी आपको पीट सकता है। हालांकि, मैं नहीं चाहती कि यहाँ कोई आपसी विवाद हो।”
Mamata Banerjee: ममता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग बंगाल को बांग्लादेश समझते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “हम बांग्लादेश से प्यार करते हैं, उनकी संस्कृति हमारी तरह है, लेकिन बांग्लादेश और भारत अलग-अलग देश हैं।” उन्होंने भाजपा शासित राज्यों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर बंगाल को जलाने की कोशिश की गई, तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और दिल्ली भी नहीं बचेंगे। हम आपकी सत्ता को खतरे में डाल देंगे।”
Mamata Banerjee: इसके अतिरिक्त, ममता बनर्जी ने आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना का जिक्र किया और कहा कि वे इस घटना से दुखी हैं। उन्होंने डॉक्टरों से अपील की कि वे काम पर वापस लौटें क्योंकि मरीजों को परेशानी हो रही है। ममता ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है क्योंकि वे अपनी दोस्त के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली में डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट को यह कहना पड़ा कि अगर डॉक्टर काम पर लौट आएं, तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला
Bilaspur Crime: सिरगिट्टी में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की सख्ती, 6 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur News: NTPC में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, मोपका पुलिस ने आरोपी सुमित केवट को किया गिरफ्तार