छात्र नेता हरीश नामदेव बने कोटा विधायक प्रतिनिधि
Bilaspur Chhattisgarh
करगी रोड कोटा- पिछले एक दशक से छात्रहित एवं छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखने वाले छात्र नेता हरीश नामदेव को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है अब हरीश नामदेव शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के जनभागीदारी एवं महाविद्यालयों की प्रमुख बैठकों में विधायक अटल श्रीवास्तव का प्रतिनिधित्व करेंगे.

हरीश नामदेव छात्र-छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय है हरीश नामदेव के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है हरीश नामदेव ने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एवं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद दिया एवं विश्वास दिलाया कि वह हमेशा छात्रहित को प्राथमिकता देंगे और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे.

पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरीश नामदेव ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय में (एमए भूगोल इतिहास) एमएससी एवं एमकॉम जैसे पाठ्यक्रम की शुरुआत करवाना है साथ ही साथ हरीश नामदेव ने खेल एवं खिलाड़ियों को भी प्राथमिकता देते हुए कहा कि कोटा शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय में खेल मैदान एवं खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएगी.
The YWN News संवाददाता संदीप मिश्रा करगी रोड कोटा





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली