धमतरी 1 सितंबर 2024। धमतरी में तेंदुआ ने एक फिर धमक दी है बताया जा रहा है कि तेंदुआ इस एक ग्रामीण के टायलेट रूम घुस गया,वहीं जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो किसी ने बीना देर किए सूझबूझ से टॉयलेट रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया,वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसडीओ सहित वन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है, जहां मगरलोड इलाके के परसाबूड़ा गांव कमार पारा में तेंदुआ एक ग्रामीण के घर बने टॉयलेट रूम घुस गया, जिसे लेकर लोगों में दहशत देखा जा रहा है, वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसके रेस्क्यू में जुट गई है। बता दे कि धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्रों में तेंदुआ इन दिनों लगातार आतंक मचाया हुआ है,एक दिन पूर्व तेंदुआ ने नगरी इलाके के धौराभाठा गांव में एक मासूम बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला था,वहीं घर में एक सो रहे एक बुजुर्ग पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया था, फिर एक कुत्ते का शिकार कर उसे उठा ले गया।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश