The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मुख्य नगरपालिका अधिकारी कि सक्रियता से हटाया गया वर्षों से पड़ा मलबा

Views: 1059
Spread the love
Read Time:1 Minute, 58 Second

मुख्य नगरपालिका अधिकारी कि सक्रियता से हटाया गया वर्षों से पड़ा मलबा..

रोजाना सैकड़ो ट्रैक्टर मलबा सफाई कर रहा नगर पंचायत कोटा

संदीप मिश्रा: संवाददाता कोटा बिलासपुर 

नगर पंचायत कोटा अपने सभी वार्डों में अव्यवस्थित ढंग से फैले मलबे को हटाने का कार्य कर रहा है यह मलबा कई सालों से इसी तरह अवस्थित ढंग से फैले हुए हैं जिसमें अवकाश के दिन भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुखसागर खूटें मौके पर स्वयं युद्ध स्तर पर डटकर कार्य करवा रहे हैं इसी क्रम में वार्ड नंबर 8 एवं 11 वर्षों से फैला मलबे को हटाया गया जिसमें पुरानी बस्ती से बस स्टैंड मार्ग जिसमें लगातार शिकायतें आ रही थी कि इस मार्ग पर चलना बड़ा मुश्किल हो रहा है भवन निर्माण सामग्री मलबा रास्ते पर अवस्थित ढंग से फैला हुआ है जिसका निराकरण किया गया और सड़कों को मलबा मुक्त किया गया।

वार्ड नंबर 11 ठाकुर देव बाबा मंदिर के पास एवं कन्या छात्रावास कन्या शाला मुख्य मार्ग से भी वर्षों से पड़ा मलबा को हटाया गया

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुखसागर खूटे ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता सफाई है सड़कों पर अवस्थित ढंग से मलबा रखना काफी गंभीर विषय है जिस राहगीरो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं लोगों से अपील की सड़कों को भवन निर्माण सामग्री से सड़कों को जाम ना करें।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed