रायपुर 10 सितंबर 2024। एक तरफ आबकारी विभाग शराब की ब्रांड सुधारने में लगा हुआ है, दूसरी तरफ नशे के सौदागर नकली शराब से लोगों की सेहत बिगाड़ने पर तुले हैं। रायपुर से एक बड़ी खबर आयी है, जहां आबकारी विभाग ने नकली शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बड़ी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की नकली शराब जब्त होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक 2 हजार पाव शराब, 300 लीटर ओपी केमिकल जप्त किया गया है। नकली शराब को बाजार में खपाने की तैयारी थी। हालांकि आबकारी विभाग ने तस्करों की मंशा पर पानी फेर दिया। इस मामले में विभाग ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोतीलाल साहू और युवराज साहू से पूछताछ चल रही है, माना जा रहा है कि इस मामले में कुछ और खुलासे हो सकते हैं। इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए आबाकारी विभाग को अपने कुछ लोगों को कोचिया बनाकर भेजना पड़ा, तब जाकर ये गिरफ्त में आये। आबकारी विभाग अब इन आरोपियों से कुछ और राज उगलवाने की कोशिश में है, ताकि इसके सरगना तक पहुंचा जा सके।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली