पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल गया है और चक्रवात का खतरा पैदा हो गया है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत तटीय राज्यों में भारी बारिश हो रही है और कम से कम अभी अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश हो रही है।
बारिश का कहर, मौसम विभाग की चेतावनी; पूर्वी तटीय क्षेत्रों में चलेंगी तेज हवाएं मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के दो दिन में चक्रवात में बदलने का खतरा है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों, दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी झारखंड और छत्तीसगढ़ और पूर्वी तेलंगाना में जोरदार बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं भी चलने का अनुमान है। आईएमडी ने सोमवार को इन राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि उसके बाद के दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
कोटया में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 6.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च, धनपुर-कोटया और बोडेमुड़ा-रतनपुर मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के दिए निर्देश
मनेंद्रगढ़ में 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एमसीबी के श्रद्धालु अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब और वैष्णो माता मंदिर के लिए हुए रवाना, हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा का किया शुभारंभ
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर