छत्तीसगढ़ नारायणपुर में एक और बड़े नक्सली मुठभेड़ की खबर आ रही है। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। नक्सलियों के पास से एके 47 सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार बरामद किये गये हैं। ये मुठभेड़ नारायणपुर में हुई है। जानकारी से मुताबिक नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिली थी।
जिसके बाद एक आपरेशंस लांच किया गया। सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।सर्चिंग के दौरान दिनांक 23.09.2024 की शाम 4 बजे से नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गयी। शाम चार बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
अब तक की जानकारी के मुतबिक दो पुरुष और एक महिला (total 03 naxal) नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। AK 47 सहित कई अन्य हथियार बरामद किये गये हैं। सभी जवान सुरक्षित है। सर्च अभियान जारी है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली