The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का काफिला गाय से टकराया काफिले के दो कार हुए क्षतिग्रस्त सीएम की गाड़ी सुरक्षित

Views: 1124
Spread the love
Read Time:1 Minute, 12 Second

दुर्ग 27 सितंबर 2024। दुर्ग से एक बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हालांकि इस घटना में मुख्यमंत्री बिल्कुल सुरक्षित बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। अचानक गाय के सामने आने से घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक गाय को बचाने के चक्कर में आगे चल रही कारकेड की गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगाया, जिसकी वजह से पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी टकरा गयी। घटना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गाड़ी बाल—बाल बच गई है। हालाकि सीएम साय के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला अस्पताल दुर्ग के सामने यह घटना हुई है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed