*गुण्डे बदमाशों की गतिविधियों पर बिलासपुर पुलिस की सतर्क निगाह*
जिले की शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा पूर्व एवं वर्तमान में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की गुण्डा लिस्ट तैयार कराई गई है। जिले में अब तक 375 गुण्डे बदमाशों को सूचीबद्ध किया गया है तथा बदमाशों की प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। इसके साथ ही 130 अभ्यस्त अपराधियों का इतिहास तैयार कर आपराधिक चरित्रावली एवं वर्गीकृत 12 गिरोहों की गेंग हिस्ट्रीशीट तैयार की गई। इन चिन्हित बदमाशों पर पुलिस के द्वारा कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है, और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसे बदमाशों की जगह जेल में हो । क्षेत्र में गुण्डागर्दी करने वाले चाकू बाजी की घटनाओं में पकड़े गये अपराधियों को इस गुण्डा लिस्ट में शामिल किया गया है एवं उनकी सतत् निगरानी की जा रही है। चाकू बाजी करने वालों को ना केवल गुंडा लिस्ट में शामिल किया जाएगा बल्कि उनके विरुद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जायेगी । सामाजिक शांति व्यवस्था में खलल डाले वाले गुण्डे बदमाशों को किसी भी स्थिति में बक्शा नहीं जायेगा।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!