मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर वॉल राइटिंग अभियान तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का भरतपुर सोनहत विधानसभा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने शुभारंभ कर दिया है। उभरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लाई ग्राम पंचायत में एक ग्रामीण के घर की दीवार पर कमल का फूल उकेर कर व अबकी बार 400 पार लिखकर इस महाअभियान की शुरूआत भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में शुरू की है। देश भर में एक बार फिर मोदी सरकार अभियान के लिए दिवार लेखन का महाअभियान प्रारंभ किया गया है। विकास को आगे बढ़ाना है फिर मोदी सरकार को लाना है। रेणुका सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से विकसित भारत संकल्प यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आग्रह भी इस अवसर पर किया। इस दौरान रेणुका सिंह ने कहा कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली भरतपुर सोनहत विधानसभा में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी 21 हजार 648 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे थे। इस बार इस अंतर को और बड़ा करके हमें कोरबा लोकसभा सीट पर कमल खिलाना है। रेणुका सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसलिए देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री जरूरी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
विधायक ने वाल राइटिंग में उकेरा जीत का स्लोगन, खुद हाथों में ब्रश और पेंट लेकर ग्रामीण के दीवार में की वाल राइटिंग

Views: 339
Read Time:2 Minute, 11 Second
Average Rating
More Stories
खड़गवां के तीन ग्राम पंचायतों की पुरानी मांग का स्वास्थ्य मंत्री ने किया भूमिपूजन, लगभग 08 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का सड़क, पारा और टोला भी साय सरकार में नहीं रहेंगे पहुँचविहीन, प्रधानमंत्री जन मन योजना से हो रहा है काम – श्याम बिहारी जायसवाल
लाल साड़ी, माथे में सिंदूर और हाथ में तिरंगा लेकर सैकड़ों महिलाओं ने निकली सिंदूर यात्रा, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष यात्रा में हुई शामिल
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने की मछली पालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा