पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) ने वार्ड वासियों के लिए कराया निशुल्क स्वास्थ्य जॉंच शिविर…
बिलासपुर/गणेश नगर : वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में रविवार दिनांक 13 तारीख को वार्ड के पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल ) के द्वारा निशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक चला जिसमें वार्ड वासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया अपना स्वास्थ्य जांच कराया.
इस जांच शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उज्वला कराडे ने लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श दिया, वार्ड के पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) के सौजन्य से वार्ड वासियों को इस निशुल्क जांच शिविर का लाभ मिला पार्षद के द्वारा निशुल्क खून पेशाब एवं सभी प्रकार की जांच कराई गई व निशुल्क दवाइयां का वितरण किया गया,

वार्ड 46 के पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल के द्वारा वार्ड वासियों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है.
हाल ही में उन्होंने वार्ड में वाटर कूलर लगवा कर नवरात्र में इसका शुभारंभ किया इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में मातृ शक्ति वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही है ,
इससे पहले 2 अक्टूबर को उन्होंने गांधी जयंती एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर अपने वार्ड में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जिसमें उन्होंने स्वयं वार्ड में साफ सफाई किया झाड़ू लगाया और वार्ड के लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत किया

नवरात्र में वार्ड वासियों के लिए अपने बाद में शानदार गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी वार्ड वासी बड़े हरसोलस के साथ शामिल होकर के गरबा खेला डांडिया खेला और माता की आराधना की
पार्षद के द्वारा किए गए इन सभी कार्यों से वार्ड वासी अत्यंत संतुष्ट और प्रसन्न है उनके द्वारा किए जा रहे हैं जनहितैषी कार्यो की वार्ड वासियों के द्वारा सराहना की जा रही है





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर