The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News : नहाने गए बच्चे, तालाब में डूबकर मौत, पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Views: 512
Spread the love
Read Time:1 Minute, 17 Second

Bilaspur News : लंच टाइम में स्कूल से निकलकर नहाने गए बच्चे, तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत, देर रात निकाला गया शव

पूछताछ में पता चला कि स्कूल के दो और बच्चे उनके साथ दिखाई दिए थे। उनके साथ नहाने गए बच्चों ने बताया कि हमारे साथ वे दोनों भी तालाब में नहा रहे थे।

नहाने गए बच्चे, तालाब में डूबकर मौत

बिलासपुर में दो स्कूली बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्राभांठा प्राथमिक पाठशाला के कक्षा दो में पढ़ने वाले 8 वर्षीय वंश भट्ट और समीर पटेल के रूप में हुई हैं। मंगलवार को 4 बच्चे तालाब में नहाने गए थे। जिनमें से दो वापस नहीं लौटे। खोजने पर दोनों के शव तालाब के अंदर मिले। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस गांव के युवकों की लगी भीड़, मृतक वंश भट्ट और समीर पटेल,

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed