The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG Breaking News : विद्युत लाईन के 11 KV तार के चपेट में आया युवक,गंभीर रुप से घायल…

Views: 548
Spread the love
Read Time:1 Minute, 31 Second

CG Breaking News :  कांकेर जिले के चारामा के सदर बाजार में एक निर्माणाधीन भवन मे काम करने के दौरान एक युवक बिजली के 11 KV तार की चपेट में आ गया है. घटना शुक्रवार 18 अक्टूबर के दोपहर लगभग 12 बजे की है.

 

बताया जा रहा है कि युवक नंदकिशोर साहू उम्र करीब 22 वर्ष ग्राम सांकरा जिला धमतरी का निवासी है. जो कि सदर लाइन चारामा के एक भवन के प्रथम मंजिल पर एल्युमिनियम सेक्शन का कार्य कर रहा था.

काम के दौरान वह भवन के उपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ कर बुरी तरह से झुलस गया है.घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के द्वारा सदर बाजार का विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कराया गया. जिसके बाद संजीवनी एक्सप्रेस 108 एवं वहां पर उपस्थित लोगों की मदद से घायल को चारामा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया.

 

करेंट से लगभग 40 प्रतिशत झुलस चूके युवक को चारामा अस्पताल में बीएमओ एवं नर्सिंग स्टाफ के द्वारा प्राथमिक उपचार कर रायपुर अस्पताल रिफर कर दिया गया है.

 

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed