बिलासपुर 18 अक्टूबर 2024। न्यायधानी बिलासपुर में प्यार में नाकाम युवक ने लड़की को उसी के घर में मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुंदरू पारा चाटीडीह में अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए सुबह के वक्त उसके घर पहुंचा था। काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब लड़की ने उसकी बात नही मानी, तो आरोपी युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुुताबिक सरकंडा के कुंदरू पारा चांटीडीह में प्रियंका देवांगन नामक युवती अपने माता-पिता के साथ रहती थी। लड़की का सागर साहू नामक युवक के साथ अफेयर था। बताया जा रहा है कि पिछले एक माह से लड़की ने अपने बायफ्रेंड से बाचतीच बंद कर दी थी। इस बात से परेशान युवक आज सुबह अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए उसके घर पहुंचा हुआ था। सुबह 9 बजे के लगभग लड़की के माता-पिता काम पर गये हुए थे। तभी आरोपी सागर साहू लड़की के घर उसे मनाने के लिए पहुंचा था। काफी समझााइश के बाद भी लड़की उससे बात करने को तैयार नही हुई। तब आरोपी ने तैश में आकर लड़की पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी। जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
CG: नाराज प्रेमिका को मनाने उसके घर गया था युवक, नही मानी तो दे दी ऐसी खौफनाक सजा….जिसे देख सब रह गये दंग

Views: 778
Read Time:2 Minute, 27 Second





Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार