The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सूरजपुर कांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या में सिर्फ कुलदीप नहीं सूरजपुर के NSUI के जिलाध्यक्ष सहित 5 लोग थे शामिल, NSUI ने जिलाध्यक्ष को किया बर्खास्त पुलिस-आरोपी सांठगांठ के लिए IG ने बनायी जांच टीम, आरोपी के बंगले पर चलेगा बुलडोजर

Views: 967
Spread the love
Read Time:4 Minute, 28 Second

सूरजपुर 15 अक्टूबर 2024। सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी का हत्या सिर्फ कुलदीप साहू नहीं था, बल्कि उसके चार और साथी भी इस कुकर्म में साझीदार थे। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित घटना में शामिल कुल 05 आरोपियों में आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, फुल सिंह उर्फ रिंकू, सीके उर्फ चंद्रकांत चौधरी और सूरज साहू शामिल हैं। सरगुजा आईजी ने आज पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। अंकित गर्ग ने बताया कि शराब के नशे में मुख्य आरोपी ने ये पूरी वारदात की है। चाकू से वार के बाद शव को पांच किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया गया। आईजी ने बताया कि चाकू से कई वार किये गये थे। शरीर पर काफी घाव मिले हैं। उन्होंने बताया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। विस्तृत जांच के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं।
जांच टीम का गठन

आईजी ने बताया कि कुछ जानकारी मिली है कि थाने से मुख्य आरोपी को संरक्षण मिला हुआ था, इसके लिए जांच टीम का गठन किया गया है। एक एडिश्नल और एक डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। जो मुख्य आरोपी और पुलिसकर्मियों के संरक्षण की जांच करेगी। आईजी ने बताया कि जांच में कोरिया जिले के एडिश्नल एसपी और कुसमी के एसडीओपी को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद जो भी जरूरी कदम होंगे, वो उठाये जायेंगे।

अलीशान बंगले पर चलेगा बुलडोजर
इसके साथ ही प्रशासन ने कुलदीप साहू के आलीशान घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। उसके मकान को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस चस्पा कर दिया गया है। रविवार की रात आदतन बदमाश कुलदीप साहू ने हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर उसकी पत्नी मेहनाज तालिब और मासूम बेटी आलिया की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह भागकर झारखंड चला गया था।गढ़वा से अंबिकापुर आते समय उसे बलरामपुर थाने के सामने बलरामपुर एसपी बैंकर वैभव की टीम ने हिरासत में ले लिया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सूरजपुर लाया गया। नगर पालिका सूरजपुर के सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने वार्ड क्रमांक 13, मानपुर मोहल्ले में हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू के नाम पर निर्मित आलीशान बहुमंजिला भवन को अवैध निर्माण बताया है। घर में नोटिस चस्पा कर दिया है।

नोटिस में निर्माण को अवैध बताते हुए कब्जा तत्काल हटा लेने कहा गया है। हालांकि कब्जा हटाने की मोहलत, नोटिस में मेंशन नहीं है। नियमानुसार अवैध कब्जा हटाने के पहले निकायों को तीन नोटिस जारी करना होता है। कहा जा रहा है कि आलीशान घरों में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी गई है।

कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू का मानपुर के अतिरिक्त बस स्टैंड के पीछे और कब्रिस्तान के पास भी मकान है। कब्रिस्तान के पास के मकान को किराए पर दिया गया था, जिसे प्रशासन ने सोमवार को खाली करा दिया है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed